देशभर में भीषण गर्मी का दौर चालू है। कई राज्यों में तापमान 43 डिग्री को भी क्रॉस कर गया है। आने वाले समय में मौसम विभाग ने कोई राहत की उम्मीद नहीं जताई है।
चुभती, जलती गर्मी के दौरान हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हैं। कई लोगों को इसका सामना करना पड़ता है और यहां तक अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ता है।
इस भीषण गर्मी और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए आप यह पांच असरदार उपाय अपना सकते हैं।
इस भीषण गर्मी में पानी खूब पिएं। अगर आप बाहर घूम रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपके पास पानी का बोतल हो और आप हर आधे घंटे से 40 मिनट के अंतराल पर पानी पिएं।
इस भीषण गर्मी में आपको लिक्विड पदार्थ अधिक मात्रा में लेना चाहिए। ऐसे में आप नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और हर्बल चाय जैसे पदार्थों का सेवन करके हाइड्रेटेड रह सकते हैं।
भीषण गर्मी में आपको मसालेदार भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को और अधिक गर्म कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
इस गर्मी में आपको हाइड्रेटेड पदार्थ का अधिक सेवन करना चाहिए। इनमें खीरा, संतरा, स्ट्रॉबेरी, तरबूज और पालक शामिल है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
इस भीषण गर्मी में मेडिटेशन भी काफी जरूरी है। दरअसल गर्मी के मौसम में शांत और आरामदेह रहना महत्वपूर्ण है। इसके लिए मेडिटेशन काफी आवश्यक है।