अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है। अयोध्या के राम मंदिर के लिए आम नागरिकों से लेकर देश के कई राज्यों की तरफ से योगदान दिया गया था। सभी राज्यों ने राम मंदिर के के लिए कुछ ना कुछ खास भेंट दी है। चलिए आपको बताते हैं किस राज्य से राम लला के लिए क्या भेजा गया।
गुजरात के तरफ से मंदिर को 2100 किलोग्राम की अष्टधातु घंटी दी गई है।
अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा ने नक्काशीदार लकड़ी के दरवाजे और हस्तनिर्मित संरचना भेंट की।
उत्तर प्रदेश से पीतल के बर्तन भेजे गए तो महाराष्ट्र से पॉलिश की हुई सागौन की लकड़ी भेजी गई।
राजस्थान के नागौर के मकराना के मार्बल से राम मंदिर के गर्भगृह में सिंहासन बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन से पांच लाख लड्डू तो आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर से एक लाख लड्डू भेजे गए हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर से 7000 किलो राम हलवे का प्रसाद दिया गया है।
गुजरात से 108 फिट अगरबत्ती, चांदी और हीरे का हार साथ ही गुजराती साड़ियां भी दी गई।
भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाने के लिए काला पत्थर कर्नाटक से आया है, जिसे वहां के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने ही तैयार किया है।
जयपुर, राजस्थान से 2100 पीपे तेल अयोध्या पहुंचाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल चावल भेजे गए हैं।
तेलंगाना से भगवान राम के लिए सोने की चरण पादुका भेजी गई है।