Republic Day Hindi Quotes: जोश भरने को काफी हैं गणतंत्र दिवस पर ये कोट्स

चलो फिर से खुद को जगाते हैं, अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं। याद करें उन शूरवीरों की कुर्बानी, जिनके कारण हम लोकतंत्र का आनंद उठाते हैं।

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे, हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे।

मैं इसका हनुमान हूं, ये देश मेरा राम है, छाती चीर के देख लो अंदर बैठा हिंदुस्तान है।

गांधी स्वप्न जब सत्य बना, देश तभी तब गणतंत्र बना। आज फिर से या करे वो मेहनत जो की थी वीरों ने, और भारत गणतंत्र बना।

आज सलाम है उन वीरो को जिनके कारण यह दिन आता है वो मां खुशनसीब होती है बलिदान जिनके बच्चों का देश के काम आता है।

आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे, जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लूटा देंगे। क्योंकि भारत हमारा देश है अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।

भारत के गणतंत्र का सारे जग में मान, दशकों से खिल रही उसकी अद्भुत शान। सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास, इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।

अलग है भाषा, धर्म जात और प्रांत, पर हम सब का एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ।