Apr 29, 2025

भारत के आगे कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान

Nitesh Dubey

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए। इस हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ा है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के हमले के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी हमला कर सकता है।

हालांकि भारत की ताकत के आगे पाकिस्तान कहीं भी नहीं टिकता है। ग्लोबल फायरपॉवर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार सैन्य शक्ति में भारत चौथे स्थान पर तो पाकिस्तान 12वें स्थान पर है।

भारत के पास दुगने सक्रिय सैनिक

भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले दुगने सक्रिय सैनिक हैं। पाकिस्तान के पास सक्रिय सैनिकों की संख्या 6 लाख 54 हजार है तो भारत के पास 14 लाख 55 हजार है।

पाक का रक्षा बजट 10 गुना कम

भारत का रक्षा बजट 78.7 बिलियन डॉलर का है तो वहीं पाकिस्तान का रक्षा बजट 7.6 बिलियन डॉलर का है, यानी 10 गुना कम।

भारत की GDP का आकार

भारत की जीडीपी 3.5 ट्रिलियन डॉलर है तो वहीं पाकिस्तान की जीडीपी 340 बिलियन डॉलर है। यानी दोनों में कोई तुलना ही नहीं।

इंडियन नेवी जैसा कोई नहीं

भारतीय नौसेना का तो मुकाबला ही पाकिस्तान नहीं कर सकता। भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं जबकि पाकिस्तान के पास एक भी नहीं।

दोनों देशों के पास परमाणु हथियार

भारत के पास 172 परमाणु हथियार है जबकि पाकिस्तान के पास इसकी संख्या 170 है। यह आंकड़ा स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट का है।

हमले के बाद अब कैसा है पहलगाम का हाल?