Mar 04, 2024

भारतीय नौसेना को मिलेगा आसमानी जांबाज सीहॉक हेलीकॉप्टर, जानिए खासियत

Vivek Yadav

भारतीय नौसेना के बेड़े में जल्द ही सीहॉक हेलीकॉप्टर शामिल होने वाला है। ये हेलीकॉप्टर ऐसे आधुनिक तकनीकों से लैस है जिससे समुद्र में छिपे दुश्मन का बच पाना नामुमकिन है।

Source: express-archives

एमएच 60आर सीहॉक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर को भारतीय नौसेना के बेड़े में में 6 मार्च को शामिल किया जाएगा।

Source: @SpokespersonNavy/twitter

सीहॉक उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट से लैस है। समुद्र में दुश्मन का इससे बच पाना नामुमकिन है। इसमे ऐसे सेंसर्स और रडार लगे हुए हैं जिससे नौसेना को दुश्मन के हर हमले की जानकारी मिलती रहेगी।

Source: @SpokespersonNavy/twitter

अमेरिका निर्मित एमएच 60आर सीहॉक, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है। ये पनडुब्बी रोधी युद्ध, खोज और बचाव अभियान के साथ ही सतह रोधी युद्ध जैसे कई अन्य अभियानों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

Source: express-archives

इसके अलावा ये हेलीकॉप्टर निगरानी, जासूसी, वीआईपी मूवमेंट, हमला, सबमरीन खोजना और उसे बर्बाद करने में सक्षम है।

Source: @SpokespersonNavy/twitter

इसे उड़ाने के लिए 3-4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है और इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं। ये अधिकतम 270 किलोमीटर की गति से उड़ सकता है लेकिन जरूरत पड़ने पर 330 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी ले जाया जा सकता है।

Source: @SpokespersonNavy/twitter

हथियारों, यंत्रों और सैनिकों के साथ इसका टेक ऑफ वजन करीब 10,433 किलोग्राम है। ये 64.8 फीट लंबा और 17.23 फीट ऊंचा है।

Source: @SpokespersonNavy/twitter

एक बार में ये हेलिकॉप्टर 830 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

Source: express-archives

दुनिया के इस टॉप कॉलेज से पढ़े हैं जयंत चौधरी, यूपी से दिल्ली तक में है प्रॉपर्टी