Dec 14, 2023 Vivek Yadav

Source: Indian Express

राम मंदिर उद्घाटन के लिए अयोध्या जाने वालों का कुछ यूं स्वागत करेगी सरकार

राम मंदिर का अभिषेक समारोह 22 जनवरी, 2024 को होने की उम्मीद है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत करेगी।

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि, मध्य प्रदेश सरकार राम मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने वाले भक्तों का स्वागत करेगी।

सीएम मोहन यादव का कहना है कि, मध्य प्रदेश के तमाम भक्त राम मंदिर अभिषेक के अवसर पर अयोध्या आएंगे और रास्ते में उनके माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा।

राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों के सामने आए कठिन समय को भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने याद किया।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखने का सपना पूरा होने के समय उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अभिषेक समारोह में अयोध्या जाने वाले भक्तों को लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं सहित सभी संभव व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ये व्यवस्थाएं उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में की जाएंगी ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अयोध्या जा सकें।

वहीं, जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए तीर्थ दर्शन योजना की तर्ज पर विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की जाएगी।