Apr 15, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। 7 चरणों में होने वाले इस चुनाव की पहली वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।
Source: express-archives
ऐसे में वोटर्स को कुछ अहम बातों की जानकारी होनी जरूरी है। जिसमे से एक है पोलिंग बूथ की जानकारी।
आप घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए ही अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाना होगा।
यहां आपको लॉग-इन करना होगा जिसके लिए ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर डाल सकते हैं।
इसके बाद फाइंड पोलिंग स्टेशन पर क्लिक करें। फिर यहां पर मांगी गई सारी डिटेल्स भरनी होगी।
इसके बाद फोन पर पोलिंग बूथ की जानकारी मिल जाएगी जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपको मतदान किस पोलिंग बूथ पर करने जाना है।
इसके अलावा आप वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं।
देश के ऐसे PM जिन्होंने 4 राज्यों से जीता था चुनाव, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड