Mar 17, 2024

भारत के वो नेता जिन्होंने 11 बार जीता था लोकसभा चुनाव

Vivek Yadav

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में होने वाला ये भारतीय इतिहास का दूसरा सबसे लंबी अवधि वाला चुनाव है।

Source: express-archives

ऐसे में आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा बार लोकसभा चुनाव जीता था। इसके साथ ही ये देश के गृहमंत्री पद पर भी रह चुके हैं।

ये कोई और नहीं बल्कि इंद्रजीत गुप्ता हैं जिनके नाम भरतीय इतिहास में सबसे ज्यादा 11 बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है।

पश्चिम बंगला के इंद्रजीत गुप्ता (भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी नेता) ने 1960 में हुए उपचुनावों से राजनीति में कदम रखा था और इस चुनाव में वो जीत दर्ज कर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।

इंद्रजीत गुप्ता ताउम्र सांसद रहे। यहां तक कि साल 2001 में जब उनका निधन हुआ तब भी वो लोकसभा के सदस्य थे।

अपने जीवन में उन्होंने कुल 12 लोकसभा चुनाव लड़े थे जिसमें से 11 में उन्होंने जीत हासिल की थी। सिर्फ 1977 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अलीपुर सीट से अशोक कृष्ण दत्त से हार का सामना करना पड़ा था।

एचडी देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल के शासन काल में इंद्रजीत गुप्ता देश के गृहमंत्री भी रहे थे। इस पद पर होने के बाद भी वो वेस्टर्न कोर्ट में दो रूम के क्वार्टर में रहते थे।

बता दें कि, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नाम सबसे ज्यादा बार सांसद होने का रिकॉर्ड है। अटल बिहारी वाजपेयी ने 10 बार लोकसभा चुनाव जीता था और 2 बार राज्य सभा के सांसद बने थे। ऐसे में वो कुल 12 बार सांसद रहे।

वहीं, इंद्रजीत गुप्ता ने 11 बार लोकसभा चुनाव जीता था। इसलिए सबसे ज्यादा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

आपकी ये छोटी-छोटी आदतें रोक सकती हैं पानी की बर्बादी