Jan 22, 2024

जानिए किस दिन किस रंग के कपड़ों में होगा राम लला का श्रृंगार

Vivek Yadav

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज संपन्न हो गई है। श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रमलला के वस्त्र का रंग दिन के अनुसार बदलता रहता है।

Source: @Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra/FB

राम लला की पोशाक में उनके वस्त्र, गमछा और बिछौना होता है। राम लाला का श्रृंगार पहले से ही होता आ रहा है और ये परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

मंगलवार को राम लला का श्रृंगार लाल रंग के कपड़ों से किया जाता है।

सोमवार को राम लला का श्रृंगार सफेद रंग के कपड़ों से होता है।

बुधवार को राम लला को हरे रंग का पोषाक पहनाया जाता है।

गुरुवार को राम लला को पीले रंग के कपड़ों से श्रृंगार किया जाता है।

शुक्रवार को राम लला को क्रीम रंग का कपड़ा पहनाया जाता है।

राम लला का श्रृंगार शनिवार को नीले रंग के पोषाक से किया जाता है।

रविवार को राम लला को गुलाबी रंग का पोषाक पहनाया जाता है।

सिंहासन से घंटे तक, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए किस राज्य ने क्या भेजा