सिर्फ 10वीं पास हैं झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

चंपई सोरेन हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के काफी करीबी बताए जाते हैं।

नए सीएम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उपाध्यक्ष भी हैं।

चंपई सोरेन साल 1991 से अब तक लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं फिलहाल वो सरायकेला विधानसभा के विधायक हैं।

हेमंत सोरेन की सरकार में चंपई सोरेन परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय संभालते रहे हैं।

चंपई सोरेन के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में कूद पड़े थे।

झारखंड के 'टाइगर' नाम से मशहूर चंपई सोरेन के सात बच्चे हैं और नेता होने के साथ ही वो एक किसान भी हैं।

बता दें कि पहले कयास लगाया जा रहा था कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को सीएम बनाने के फैसला लिया गया।