पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार राजस्थान के अलवर जिले में भीषण हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए हैं।
मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कार खुद मानवेंद्र सिंह चला रहे थे और पत्नी चित्रा बगल वाली सीट पर बैठी थीं।
मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ड्राइवर भी घायल हुआ है, उसका इलाज चल रहा है।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तस्वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं।