Dec 12, 2023 Suneet Kumar Singh

(Source: Social Media)

दो देशों में बंटा हुआ है यह गांव, घर भारत में तो खेत म्यांमार में

भारत गांवों का देश है। 2011 की मतगणना के हिसाब से देश में करीब 6 लाख 40 हजार गांव हैं।

देश में कई गांव ऐसे हैं जो किसी ना किसी कारण से खूब मशहूर हैं। कोई अपनी आबादी के कारण तो कई अपने क्षेत्रफल के कारण दुनिया में स्थान रखते हैं।

भारत में एक गांव ऐसा भी है जिसका दायरा दो देशों में फैला हुआ है। इस गांव का नाम है लोंगवा। इसे पूर्वोत्तर भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है।

लोंगवा गांव की खासियत ये है कि ये आधा भारत और आधा म्यांमार में पड़ता है।

दो देशों में आने वाला यह गांव भारत में नागालैंड प्रदेश में पड़ता है।

इस गांव में कई लोग ऐसे हैं जिनका घर तो भारत में है लेकिन खेत म्यांमार में।

कुछ के घर म्यांमार में हैं तो घर भारत में। गांव के बीचोंबीच दोनों देशों की सीमा बनी हुई है।

गांव जितना खास है देखने में उतना ही सुंदर भी है। गांव की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें