Feb 04, 2024
हाल ही में भारत सरकार ने बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 'भारत रत्न' देने की घोषणा की है। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी व्यक्ति को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
Source: narendramodi/instagram
एक तरफ जहां 'भारत रत्न' देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-पाकिस्तान' है।
Source: twitter
'निशान-ए-पाकिस्तान' उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रीय हित में सर्वोच्च विशिष्टता की सेवाएं प्रदान की हैं।
Source: @AnasMallick/twitter
हालांकि, यह सम्मान पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के अलावा विदेशी नागरिकों को भी दिया जाता है। इस पुरस्कार से अब तक चार भारतीय भी सम्मानित हो चुके हैं।
Source: @Dawoodi_Bohras/twitter
1987 में इंडियन फ्लाइट पर्सर नीरजा भनोट को निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया जा चुका है। वह पहली भारतीय थीं जिन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।
Source: instagram
भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को 19 मई 1990 को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। मोरारजी देसाई एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Source: @GujaratHistory/twitter
14 अगस्त 2020 में पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को निशान-ए-पाकिस्तान दिया था।
Source: @AnasMallick/twitter
दाऊदी बोहरा समुदाय के नेता मुफद्दल सैफुद्दीन को 5 दिसंबर 2023 को निशान-ए-पाकिस्तान से नवाजा गया।
Source: निशान-ए-पाकिस्तान से नवाजा गया। @Dawoodi_Bohras/twitter
इस एक गांव के बदले भारत ने पाकिस्तान को दे दिये थे अपने 12 गांव, जानिए क्या थी वजह