Mar 25, 2024

चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट कहलाएगी 'शिव शक्ति' पॉइंट, IAU से मिली मंजूरी

Archana Keshri

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने जिस स्थान पर चंद्रमा को छुआ था, उसे इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) के अप्रूवल के बाद ऑफिशियल तौर पर 'शिव शक्ति' नाम दिया गया है।

Source: @isro/twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के लगभग 7 महीने बाद यह मंजूरी मिली कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को 'शिव शक्ति' कहा जाएगा।

Source: @isro/twitter

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद 26 अगस्त 2023 को पीएम मोदी ने लैंडिंग साइट को शिव शक्ति पॉइंट कहा था।

Source: @isro/twitter

पीएम ने कहा था कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है और शक्ति हमें उन संकल्पों को पूरा करने की मजबूती देती है।

Source: @isro/twitter

बता दें, ISRO के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से भारत के तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था।

बता दें, ISRO के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से भारत के तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था।

Source: @isro/twitter

लगभग एक महीने बाद 23 अगस्त को विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा था।

Source: @isro/twitter

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के बाद, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

Source: @isro/twitter

इसके अलावा भारत चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश भी बना। वहीं, अब IAU ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट के लिए 'शिव शक्ति' नाम को मंजूरी दे दी है।

Source: @isro/twitter

कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?