Jan 15, 2025

आर्मी के जवानों को साल में कितने दिन की छुट्टी मिलती है?

Vivek Yadav

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।

Source: express-photo

इस दिन दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें सेना अपने आधुनिक हथियार और उपकरण प्रदर्शित करती है।

इसके अलावा इस दिन सैन्य अभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीरता पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

भारतीय सेना में शामिल होना इतना आसान नहीं होता है। हर साल लाखों लोग सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं लेकिन इसमें से कुछ का ही सेलेक्शन हो पाता है।

जितना कठिन आर्मी में भर्ती होना होता है उससे अधिक उसकी ट्रेनिंग होती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि एक आर्मी के जवान को साल में कितने दिनों की छुट्टी मिलती है।

सेना की नियमित सर्विस में काम करने वाले जवानों को साल भर में 90 छुट्टियां मिलती हैं।

वहीं, अग्निवीरों को साल भर में 30 छुट्टियां मिलती हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वो मेडिकल लीव ले सकते हैं।

पहली बार कब हुआ था भारत में वन नेशन वन इलेक्शन?