भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल जा सकते हैं विदेश

विदेश जाना भला किसे नहीं पसंद है। भारत से अलग-अलग देश में लोग हर साल खूब जाते हैं।

भारत से सटे भी कई देश हैं जहां लोग खूब घूमने जाते हैं।

लेकिन, भारत में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है जहां से आप पैदल विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि ये रेलवे स्टेशन बिहार में है और भला बिहार से ट्रेन के जरिए कैसे विदेश जाया जा सकता है।

दरअसल, बिहार से सटा नेपाल है और यहीं पर इस देश को जोड़ने वाला रेलवे स्टेशन है।

बिहार के जोगबनी रेलवे स्टेशन से नेपाल की दूरी इतनी कम है कि लोग पैदल यात्रा कर सकते हैं।

ये रेलवे स्टेशन बिहार के अररिया जिला में पड़ता है।

बता दें कि, भारत के लोग अगर नेपाल जाते हैं तो उन्हें वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है।