May 09, 2025

जानिए भारत के वो राज्य जहां जंगलों की है भरमार है, टॉप 10 ग्रीन स्टेट्स में भी हैं शामिल

Archana Keshri

भारत अपनी विविध जियोग्राफिकल स्ट्रक्चर और बायोडायवर्सिटी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां के कई राज्य अपनी घनी हरियाली और वनों के कारण न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन और स्थानीय आजीविका में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

आइए जानते हैं भारत के उन 10 राज्यों के बारे में, जहां सबसे अधिक वन क्षेत्र फैला हुआ है:

मध्य प्रदेश (77,073 वर्ग किमी)

मध्य प्रदेश को ‘भारत का हृदय’ कहा जाता है और यह वन क्षेत्र के मामले में देश में पहले स्थान पर है। यहां के जंगलों में उष्णकटिबंधीय नम और शुष्क पतझड़ वाले वन प्रमुख हैं। कन्हा, बांधवगढ़ और पेंच जैसे राष्ट्रीय उद्यान इसकी जैवविविधता को दर्शाते हैं।

अरुणाचल प्रदेश (65,882 वर्ग किमी)

पूरब के इस पहाड़ी राज्य में घने वर्षावन से लेकर उप-अल्पाइन वन तक पाए जाते हैं। नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान इसकी जैविक विविधता का प्रमुख उदाहरण है। यहां आदिवासी संस्कृति और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

छत्तीसगढ़ (55,812 वर्ग किमी)

छत्तीसगढ़ के वनों में शुष्क और नम दोनों प्रकार के पतझड़ वाले वन शामिल हैं। इंद्रावती और कांगेर घाटी जैसे राष्ट्रीय उद्यान यहां की हरियाली को और भी समृद्ध बनाते हैं। यह राज्य वन उत्पादों और आदिवासी जीवनशैली के लिए भी जाना जाता है।

ओडिशा (52,156 वर्ग किमी)

पूर्वी भारत का यह राज्य अपनी घनी हरियाली और जैविक विविधता के लिए प्रसिद्ध है। सिमिलिपाल और भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान इसके प्रमुख वन क्षेत्र हैं। यहां बांस के जंगलों से लेकर मैंग्रोव तक फैले हुए हैं।

महाराष्ट्र (50,798 वर्ग किमी)

महाराष्ट्र में उष्णकटिबंधीय पतझड़ और तटीय मैंग्रोव वन पाए जाते हैं। ताडोबा अंधारी और पेंच टाइगर रिज़र्व जैसे संरक्षित क्षेत्र इसे वन्यजीव प्रेमियों का स्वर्ग बनाते हैं।

कर्नाटक (38,720 वर्ग किमी)

कर्नाटक जैवविविधता से भरपूर है और यहां पांच टाइगर रिजर्व हैं। बांदीपुर और नगरहोल राष्ट्रीय उद्यान इसकी हरियाली और वन्यजीव संरक्षण के केंद्र हैं।

आंध्र प्रदेश (36,475 वर्ग किमी)

यहां के जंगलों में सूखे पतझड़ और मैंग्रोव वन मिलते हैं। नल्लमला के जंगलों में दुर्लभ जीव-जंतु और वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां की हरियाली स्थानीय समुदायों की जीवनरेखा है।

असम (28,312 वर्ग किमी)

असम का नाम आते ही काजीरंगा और मानस जैसे विश्व धरोहर राष्ट्रीय उद्यानों की याद आती है। यहां की अनोखी मोलाई फॉरेस्ट एक व्यक्ति द्वारा बनाई गई जंगल की मिसाल है।

तमिलनाडु (26,364 वर्ग किमी)

तमिलनाडु के वन पूर्वी घाट की नीलगिरी श्रृंखला में फैले हुए हैं। यहां की जैवविविधता में हाथी, तेंदुआ और कई दुर्लभ पौधे शामिल हैं।

उत्तराखंड (24,305 वर्ग किमी)

हिमालय की गोद में बसा यह राज्य अपनी पहाड़ी और अल्पाइन वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान यहां का सबसे पुराना और प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है।

Mock Drill: हवाई हमले के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?