Jul 01, 2025

इस मौसम में इन 5 जगहों पर जाना रहने वाला है आनंददायक

Suraj Tiwari

मानसून की शुरुआत

इन समय मानसून की शुरुआत हो गई है और भारत के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है।

हरियाली ही हरियाली

बरसात के मौसम में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है।

लैंडस्लाइड

हालांकि कभी-कभी लैंडस्लाइड और पानी की वजह से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है।

नई-नई जगहों पर सैर

आम तौर पर इन मौसमों में कई लोग घूमने के लिए पहाड़ी जगहों पर या नई-नई जगहों पर सैर करने प्लान बनाते हैं।

मुन्नार (केरल)

बारिश के सुहाने मौसम में मुन्नार सबसे अच्छी जगह है। यहां चाय के बगान, पहाड़ और बादलों से ढ़के आसमान का नजारा खूबसूरत लगता है।

अलेप्पी (केरल)

दक्षिण भारत स्थित अलेप्पी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। पूरी तरह शांत और खूबसूरती से भरा हुआ स्थान है।

चेरापूंजी (मेघालय)

इस मौसम में आप मेघालय भी जा सकते हैं। जहां पर चेरापूंजी में स्वर्ग की अनुभूति ले सकते हैं।

स्पीति वैली (हिमाचल प्रदेश)

स्पीति वैली में इस समय बहुत ज्यादा बारिश नहीं होती है। इसलिए यहां जाना ठीक है।

कूर्ग (कर्नाटक)

बरसात के समय में कूर्ग का नजारा काफी लुफावन और आकर्षक रहता है। कॉफी के बगान, झरने, हरियाली और पहाड़ी आनंददायक होती है।

बिहार में सबसे ज्यादा कहां होती है बारिश? कहते हैं ‘बिहार का चेरापूंजी’