कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?
कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में लगे आरोप और अपनी गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं।
इंजीनियरिंग से दिल्ली के CM की कुर्सी तक का केजरीवाल का सफर काफी रोमांचक रहा है।
लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कितने पढ़े-लिखे हैं?
अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के सिवानी जिले के खेड़ा गांव में हुआ था।
केजरीवाल ने 1985 में IIT-JEE का एग्जाम पास किया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में IIT खड़गपुर से ग्रेजुएशन की डिग्री ली।
इसके बाद केजरीवाल ने करीब 3 साल तक टाटा स्टील में नौकरी की।
साल 1992 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
1995 में केजरीवाल ने UPSC एग्जाम क्लियर कर लिया और उनका सिलेक्शन इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में हुआ।
इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उनकी नियुक्ति असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुई।