Mar 29, 2024

क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य को 'धान का कटोरा' कहते हैं?

Archana Keshri

भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की करीब 60 फीसदी आबादी खेती से अपनी आजीविका कमाती है। भारत में अनेक फसलें उगाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य को 'धान का कटोरा' कहा जाता है?

Source: freepik

छत्तीसगढ़ को धान यानी चावल का कटोरा कहा जाता है। यह भारत में धान का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। छत्तीसगढ़ के करीब 88 फीसदी हिस्से में धान की खेती की जाती है।

Source: freepik

यहां धान की 23 हजार से ज्यादा किस्में उगाई जाती हैं। यह देश का एकमात्र राज्य है जहां चावल की इतनी सारी किस्में उपलब्ध हैं।

Source: freepik

साल 1975 में देश के मशहूर वैज्ञानिक डॉक्टर आर.एच. रिछारिया मध्य प्रदेश राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर बने थे।

Source: freepik

आपको बता दें कि उस समय तक छत्तीसगढ़ अलग राज्य नहीं था और यह मध्य प्रदेश का ही हिस्सा था।

Source: freepik

आर.एच. रिछारिया ने 1975 से 80 के बीच पूरे एमपी में घूम-घूमकर किसानों से धान की 23 हजार किस्में इकट्ठा की जो इन्हें सदियों से संभाल रहे थे।

Source: freepik

छत्तीसगढ़ में उगाए जाने वाले धान में कई खूबियां हैं। कई किस्मों को अपनी खुशबू तो कई को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर माना जाता है।

Source: freepik

बता दें कि फिलीपींस एकमात्र ऐसा देश है जहां छत्तीसगढ़ से ज्यादा यानी कुल 26 हजार धान की किस्में हैं।

Source: freepik

मुख्तार अंसारी के बेटे ने कभी किया था देश का नाम रोशन, फिर पकड़ ली पिता की राह