इन दिनों भारत दुनिया भर में अपने विकास को लेकर चर्चा में बना हुआ है। भारत आर्थिक विकास के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित करने में भी लगा हुआ है।
देश में तेजी से हाइवे एक्सप्रेसवे, ब्रिज और रेलवे को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं भारत का सबसे लंबा ब्रिज यानी पुल कौन सा है?
ये ब्रिज असम और अरुणाचल प्रदेश दो राज्यों को आपस में जोड़ता है।
इस ब्रिज को ढोला सादिया या फिर भूपेन हजारिका सेतु कहते हैं।
ये पुल ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बना है।
भूपेन हजारिका सेतु की लंबाई 9.15 किलोमीटर है, जो 182 खम्बों पर टिका हुआ है।
इस पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था जो 2017 में बनकर तैयार हुआ था। इसे बनाने में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत आई थी।