आज अयोध्या में भव्य स्तर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन है। सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में एक बार फिर दीवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर देश भर के मंदिरों को भी सजाया गया है।
इस मौके पर दरगाहों में भी दीप जलाए जा रहे हैं। यह तस्वीर अहमदाबाद के एक दरगाह की है।
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर सांप्रदायिक सद्भाव के लिए अहमदाबद में मुस्लिम संत शाह-ए-आलम की दरगाह के अंदर दीपक जलाए गए।
देहरादून के परेड ग्राउंड में अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भक्तों ने दीपक जलाए।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर को रोशनी से सजाया गया।
अयोध्या में राप पथ पर बिड़ला मंदिर भी रोशनी से जगमग दिखाई दिया।
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाते हुए मुंबई की एक सड़कों पर राम भक्त शोभायात्रा निकालते और डांस करते नजर आए।
भोपाल में अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम रखा गया।
अहमदाबाद में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन की खुशी में भक्तों ने एक धार्मिक शोभायात्रा निकाला।
गुवाहाटी में भी अयोध्या के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्रद्धालुओं ने बाइक रैली निकाली।
मुंबई में अयोध्या के राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' पर सजावट की गई।