अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हो चुका है।
22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं।
राम भक्त भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अयोध्या के इस राम मंदिर की कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई है।
इन तस्वीरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है जो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंच चुके है।
वहीं, रामलला की मुर्ति की भी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें मूर्ति अभी कुछ जगहों से ढकी हुई दिखाई दे रही है।
भगवान राम की मूर्ति को 18 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चार और पूजा के साथ स्थापित किया गया है।
राम लला की यह मूर्ति 51 इंच ऊंची और 1.5 टन वजनी है। इस मूर्ति में भगवान राम को 5 साल के बच्चे के रूप में दिखाया गया है, जिसमें वह पत्थर से बने कमल पर खड़े नजर आ रहे हैं।
बता दें, रामलला की इस मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगारज ने बनाया है।