Jan 19, 2024
अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है।
Source: pti
रामलला की मूर्ति की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। रामलला की मूर्ति देखने में काफी अद्भुत लग रही है।
Source: pti
रामलला की मूर्ति में ॐ, गणेश, चक्रस शंख, गदा, स्वास्तिक, हनुमान, गरुड़, विष्णु के दशावतार और सहस्त्रदल कमल भी बना हुआ है।
Source: jansatta
इसके अलावा भगवान राम हाथों में धनुष-बाण भी पकड़े नजर आ रहे हैं। यह धनुष-बाण अयोध्या के अमाव राम मंदिर न्यासा के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेंट किया है।
Source: jansatta
बता दें, यह धनुष-बाण सोने का बना हुआ है। इसे चेन्नई के कुशल कारीगरों ने बनाया है।
Source: jansatta
2.5 किलो वजनी इस धनुष को बनाने में 700 किलोग्राम 23 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में लगभग 2 महीने का समय लगा है।
Source: jansatta
अगर हिसाब लगाया जाए तो आज के गोल्ड रेट के हिसाब से इस धनुष-बाण में लगे सोने की कीमत 36,42,450 है।
Source: jansatta
बता दें, भगवान राम धनुष बाण का इस्तेमाल राक्षसों का वध करने के लिए करते थे। उनके धनुष का नाम कोदंड था।
Source: pti
इस मंदिर में बतौर दामाद पूजे जाते हैं भगवान राम, भोग में मिलते हैं ताने