बिस्किट में क्यों बनाए जाते हैं ढेर सारे छेद?

क्रिस्पी, टेस्टी और यमी बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं है? चाय के साथ इसका कॉम्बिनेशन तो लोगों को खूब पसंद है। बाजार में कई फ्लेवर्स, किस्म और डिजाइन के बिस्किट मिलते हैं।

इनमें ज्यादातर बिस्किट्स में कई सारे छेद बने होते हैं। मगर आप जानते हैं कि बिस्किट में इतने सारे छेद क्यों बनाए जाते हैं? चलिए जानते हैं इसके पीछे की रोचक वजह।

बहुत से लोग बिस्किट के इस छेद को सिर्फ एक डिजाइन समझते हैं। लेकिन आपको बता दें इसके पीछे डिजाइन नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण है।

बिस्किट्स में बने इन छेदों को डॉकर्स कहा जाता है। दरअसल, बिस्कुट में छेद करना मैन्युफैक्चरिंग का जरूरी हिस्सा होता है। बेकिंग करते समय ये छेद काफी काम आते है।

ये छेद बिस्किट्स में हवा गुजारने के लिए बनाए जाते हैं। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर बिस्किट्स में हवा गुजारना क्यों जरूरी है।

दरअसल, अगर बिस्किट में छेद नहीं बनाए जाएंगे तो बेकिंग के दौरान इसमें थोड़ी हवा भर जाएगी। इससे बिस्किट का आकार भी बिगड़ जाता है।

कई बार तो बिना छेद किए बिस्किट बेक करते समय ज्यादा फूलने से फट भी जाते हैं। यही कारण है कि बिस्किट में हवा निकलने के लिए छेद किए जाते हैं।

छेद होने की वजह से बिस्किट चारों तरफ से एक जैसा फूलता है और सही तरह से पकता है। इसके साथ ही वह पकने के बाद क्रंची और क्रिस्पी हो जाता है।