किन लोगों को नहीं बनाना चाहिए लोहे के बर्तन में खाना?  इन फूड्स को भी न पकाएं

आज के समय में लोग खाना बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील, एल्यूमीनियम या फिर लोहे के बर्तन में ज्यादातर खाना पकाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लोहे के बर्तन में किन लोगों को खाना नहीं बनाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके क्या क्या फायदे हैं।

लोहे के बर्तन में खाना बनाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।

कास्ट आयरन या फिर कच्चे लोहे के बर्तनों में भोजन पकाने से बेहद कम मात्रा में आयरन खाने में घुलता या फिर रिसता है जो शरीर के लिए हेल्दी साबित हो सकता है।

जिन लोगों को आयरन की कमी है उन्हें लोहे के बर्तन में पका हुआ भोजन करना चाहिए।

जिनके शरीर में आयरन अधिक मात्रा में हो उन्हें कच्चे लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से बचना चाहिए। इससे ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसके साथ ही कुछ फूड्स हैं जिन्हें लोहे के बर्तन में भूलकर भी नहीं पकाना चाहिए।

नींबू

लोहे के बर्तन में नींबू या फिर अचार से बनने वाली चीजों को नहीं बनाना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

एसिड वाले फूड्स

लोहे की कढ़ाई में एसिड वाले फूड्स भी नहीं पकाना चाहिए।

अंडा

लोहे के बर्तन में अंडे भी नहीं पकाना चाहिए। दरअसल, लोहा अंडे की सफेदी में मौजूद सल्फर के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है जिससे उसका स्वाद बिगड़ सकता है।