अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप रात को सोने से पहले एक चम्मच भूने अजवाइन का सेवन करते हैं तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।
जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से हड्डियों के दर्द से राहत मिलेगी।
रात को अच्छी नींद पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मेलाटोनिन नामक हार्मोन होता है, जो नींद को नियंत्रित करने में मदद करता है।
डायरिया से राहत दिलाने में भी अजवाइन आपके बहुत काम आ सकती है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ पीएं।
अजवाइन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता है।
अगर आप गैस, एसिडिटी, खट्टी डकार जैसी पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आप अजवाइन का इस्तेमाल बेझिझक कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।
अगर आप रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करते हैं तो खाना आसानी से पच जाता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता और मोटापे से राहत मिलती है।
अजवाइन या अजवाइन का पानी एक अच्छे डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी काम करता है। इसकी वजह से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।