सर्दियां आते ही रसोई में कई स्वादिष्ट फूड्स भी दस्तक दे देते हैं। पालक, जलेबी से लेकर मेथी तक का इस मौसम में खूब सेवन किया जाता है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से 8 फूड्स हैं जो सर्दियों के मौसम में लोग बड़े चाव से खाते हैं।
ठंड के मौसम में मूंग दाल में पाल और अन्य मसाले मिलाकर बनाया गया पालक दाल लोग बड़े चाव से खाते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद है।
सरसों का साग भी सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है। इसके घी और मसालों में पकाया जाता है जिसे मक्के की रोटी के साथ लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं।
रसम और चावल दक्षिण भारतीय डिश है जिसे सर्दियों के मौसम में लोग बड़े चाव से खाते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यो इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी काफी फायदेमंद है।
सर्दियों के मौसम में मेथी खूब बिकती है। इसकी सब्जी से लेकर पराठे तक लोग खूब खाते हैं। लेकिन मेथी का पकौड़ा भी इस मौसम में खूब खाया जाता है। इसे आप शाम के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं।
ठंड के मौसम में लोग जलेबी को दूध में डालकर भी खाना पसंद करते हैं।
सर्दियों भला गाजर का हलवा किसने नहीं खाया होगा। गाजर, दूध, घी, चीनी और सूखे मेवे में मना ये हलवा सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।
मूंगफली और गुड़ से भरपूर, मूंगफली चिक्की भी ठंड के मौसम में खूब मिलती है। ये शरीर को अंदर से गर्म और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है।
रोगन जोश का सेवन खासकर सर्दियों के मौसम में किया जाता है। इसे कश्मीरी मसालों के साथ पकाया जाता है जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है।