सर्दियों में फायदेमंद होते हैं ये 7 फल
Image - Pexel
सर्दियों के मौसम में कई ऐसे फल पाए जाते हैं जो हमारे इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और जिसकी वजह से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद भी मिलती है। यहां जानें इन 7 फलों के बारे में -
Video - Pexel
सेब शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सेब में पेक्टिन, फाइबर, विटामिन C और K पाया जाता है।
Video - Pexel
संतरा विटामिन सी और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये मौसमी संक्रमण के खतरे को कम करता है और शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाता है।
Video - Pexel
अनार दिखने में लाल और खाने में मीठा होता है। अनार खून को पतला करता है जो ब्लड प्रेशर, दिल, वेट लॉस और स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
Video - Pexel
सर्दियों के मौसम में नाशपाती खूब पसंद किया जाता है। नाशपाती खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसका जूस भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
Image - Pexel
अमरूद को सर्दियों का पसंदीदा फल माना जाता है। अमरूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो हमारे शरीर में इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
Video - Pexel
प्लम को आलूबुखारा भी कहते हैं। आलूबुखारा को एंटीऑक्सीडेंट का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। आलूबुखारा सर्दियों के मौसम में शरीर को मजबूती देता है।
Video - Pexel
मौसम्बी एक खट्टा फल होता है जो विटामिन C से भरपूर होता है। मौसम्बी का फाइबर बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इसे बिना छाने पिएं।
Image - Instagram
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Pexel