भारत नहीं तो किस देश का है समोसा, जानें कैसे पहुंचा यहां?

भारत में समोसा काफी मशहूर है। देश के हर शहर की गली-मोहल्लों में समोसा खूब बिकता है।

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चटनी, दही और छोले आदि चीजें मिलाई जाती हैं और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि समोसा भारतीय फूड नहीं है। ये किसी और देश से यहां आया है।

समोसे का इतिहास काफी पुराना है। कहते हैं कि ये ईरान से भारत पहुंचा। फारसी में इसका नाम 'संबुश्क' था और जब ये भारत पहुंचा तो लोगों ने इसे समोसा नाम दे दिया।

समोसे का इतिहास 11वीं सदी से जुड़ा है। इतिहासकार अबुल-फल बैहाकी के लेख में समोसा का जिक्र है जिसमें उन्होंने गजनवी के दरबार में एक ऐसी नमकीन चीज का नाम लिया था। उस वक्त समोसे में कीमा और मावे भरकर बनाए जाते थे।

पुराने जमाने में समोसा प्रवासियों के साथ अफगानिस्तान होते हुए भारत पहुंचा।

भारत में जब समोसा पहुंचा तो इसमें भरी जाने वाली फिलिंग में तमाम बदलाव हुए। वहीं, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में सोमेस में सूखे मेवे-फल की जगह बकरे और भेड़ के मीट डाले जाते थे

कहते हैं कि, जब समोसा भारत पहुंचा तो इसमें तमाम बदलाव किए गए और जब इसमें आलू भर कर बनाया गया तो ये लोगों को खूब पसंद आया।