भारत के इन 7 शहरों में नहीं मिलता नॉनवेज फूड्स

भारत के साथ ही दुनिया में भी नॉनवेज फूड्स लोग बड़े चाव से खाते हैं।

लेकिन भारत में 7 ऐसे शहर हैं जहां पर नॉनवेज बैन है।

अयोध्या

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मांस वर्जित है। यहां न तो कोई दुकान दिखेगी और न ही कोई खाता है।

हरिद्वार

भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक उत्तराखंड के हरिद्वार में भी मांस के सेवन और बेचने पर बैन है।

वृंदावन

भगवान श्रीकृष्ण के शहर वृंदावन में भी नॉनवेज बैन है। यहां पर सिर्फ शाकाहारी और सात्विक भोजन मिलता है।

माउंट आबू

राजस्थान का माउंट आबू धार्मिक स्थलों में से एक है जिसके चलते यहां पर भी मांस नहीं मिलता है।

तिरुपति

आंध्र प्रदेश का तिरुपति हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र स्थल है। यहां पर भी मांस के बेचने और सेवन पर मनाही है।

पुष्कर

राजस्थान के धार्मिक स्थलों में से एक पुष्कर भी है जहां पर ब्रह्मा जी का इकलौता मंदिर है। यहां पर भी मांस बेचना और खाना दोनों ही वर्जित है।

पालीताना

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना में भी जानवरों का मांस बेचना और खाना वर्जित है। यहां पर इसे एक बड़ा अपराध माना जाता है।