दही के साथ अक्सर हम सभी कुछ भी मिलाकर खा लेते हैं, जिससे टेस्ट तो बढ़ जाता है पर सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसी कुछ चीज़ें हैं जिन्हें दही के साथ सेवन नहीं करना चाहिए, यहां जानें कौन सी हैं वे 5 चीज़ें –
दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। जहां दही ठंडा होता है तो वहीं प्याज की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से आपको दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा,आदि कई बीमारियां हो सकती है।
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं, दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।
दही के साथ उड़द की दाल भूल से भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे पाचन की समस्या हो सकती है।
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
पराठे के साथ दही खाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है पर ये गलत है क्योंकि पराठे के साथ दही खाने से आपके पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें