Jun 01, 2024

3 लाख रुपए किलो बिकता है ये आम, जानिए बैंगन के कलर वाले इस फल की क्या है खासियत

Archana Keshri

भारत में 1500 से ज्यादा वैरायटी के आम मिलते हैं। इसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा और अलफॉन्सो आदि शामिल है। आम कई किस्मों, स्वाद और गुणों के कारण काफी मशहूर है। लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में जानते हैं।

Source: express-archives

बता दें, दुनिया का सबसे महंगे आम का नाम 'मियाजाकी आम' है। बैंगनी रंग का यह आम जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। हालांकि, अब यह आम भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और फिलीपींस में भी उगाया जाने लगा है।

मियाजाकी आम के कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.70 लाख से 3 लाख रुपए प्रति किलो है। इस आम का वजन 350 ग्राम के आसपास होता है और इसमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है।

मियाजाकी आम में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। यह सभी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मियाजाकी आम की वैरायटी को जापान में मेइजी पीरियड के दौरान डेवलप किया गया था। हालांकि इसकी खेत बड़े पैमाने पर 1970 से ही शुरू हो सकी।

Source: other

यह आम मई और जून के महीने में बाजार में उपलब्ध होता है। इस आम को जापान की स्थानीय भाषा में 'ताइयो-नो-तमागो' के नाम से जाना जाता है।

ये आम पकने पर बैंगनी से लाल रंग के हो जाते हैं और आकार में डायनासोर के अंडे जैसे लगते हैं। आकार और फ्लेमिंग रेड कलर के कारण इस आम को एग ऑफ सनशाइन (Eggs of Sunshine) भी कहा जाता है।

इस किस्म के आम की खेती के लिए ज्यादा बारिश, गर्म मौसम और लंबे समय तक धूप की जरूरत होती है। आपको बता दें मियाज़ाकी शहर जापान के दक्षिणी भाग में स्थित है और यह अपनी गर्म और धूप वाली जलवायु के लिए जाना जाता है।

क्या हेल्थ के लिए सेफ है मिठाइयों पर लगाई जाने वाली सिल्वर फॉइल?