'आइसक्रीम सिटी' कहलाता है ये शहर, मिलता है काली मिर्च-अदरक तक का फ्लेवर

भारत में हर साल मौसम बदलते हैं और इन मौसमों के साथ खाने-पीने की चीजें भी बदल जाती हैं। जल्द ही गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में आइसक्रीम का स्वाद अधिकांश लोगों को पसंद आता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है जिसे 'आइसक्रीम सिटी' कहा जाता है।

इस शहर का नाम 'मंगलुरु' है। कर्नाटक के इस तटीय शहर की सड़कें आइसक्रीम पार्लर और कियोस्क से सजी रहती है।

इस शहर में आपको कई फ्लेवर की आइसक्रीम मिल जाएगी। यहां आपको आइसक्रीम सैंडविच, शेक, चॉकलेट डैड, सैंडी नट्स आदि फ्लेवर का स्वाद चखने को मिल जाएगा।

यही नहीं इस शहर में काली मिर्च, अदरक से लेकर पिज्जा तक के आइसक्रीम के नए फ्लेवर्स इनोवेट किए गए हैं।

इसके अलावा इस शहर में ही आइजियल, हैंग्यो, रेयान जैसे कई आइसक्रीम मैन्यूफैक्चरर्स भी पैदा हुए हैं।

इसके साथ ही सबसे बड़ा आइसक्रीम पार्लर भी आपको इसी शहर में देखने को मिलने वाला है। इस पार्लर में 300 लोग बैठकर आइसक्रीम का स्वाद ले सकते हैं।

वहीं बात करें इस शहर में सबसे ज्यादा मशहूर आइसक्रीम की तो वह है 'गड़बड़' आइसक्रीम। इस आइस्क्रीम का स्वाद लेने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।