चीज़ गार्लिक ब्रेड एक ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी है जो नाश्ते में, शाम की चाय के साथ या फिर रात के खाने में सूप या सलाद के साथ मजेदार लगती है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बिना ओवन के, सिर्फ तवे पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आपको चटपटा, कुरकुरा और चीज़ी कुछ खाने का मन हो, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।
ब्रेड स्लाइस – 4, चीज़ – 2-3 क्यूब (कद्दूकस किया हुआ), लहसुन – 2 कलियां (बारीक कटी हुई), मक्खन – 1 बड़ा चम्मच, ऑरेगैनो या मिक्स्ड हर्ब्स – 1/4 छोटा चम्मच, चिली फ्लेक्स – 1/4 छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
एक छोटी कटोरी में मक्खन लें। उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे फ्लेवर मक्खन में घुल जाएं।
तवा गर्म करें और ब्रेड स्लाइस को उस पर रखें। दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें। पहले एक साइड को हल्का टोस्ट करें।
अब ब्रेड को पलटें और जिस साइड को पहले टोस्ट किया है, उस पर तैयार किया हुआ गार्लिक बटर लगाएं। थोड़ा मक्खन तवे पर भी लगाएं ताकि दूसरी साइड भी अच्छे से कुरकुरी हो जाए।
गार्लिक बटर वाले हिस्से पर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें। ऊपर से थोड़ा काली मिर्च और चाहें तो थोड़ा सा हर्ब्स और भी छिड़क सकते हैं।
अब तवे को ढक्कन से ढक दें। ध्यान रहे कि ढक्कन चीज़ को न छुए। इससे चीज़ अच्छे से पिघलेगा और ब्रेड कुरकुरी बनेगी।
5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक चीज़ पूरी तरह पिघल न जाए और ब्रेड हल्की क्रिस्पी न हो जाए।
गरमा गरम चीज़ गार्लिक टोस्ट को सूप, सलाद या चाय के साथ सर्व करें। इसे बच्चों को टिफिन में भी दिया जा सकता है या अचानक आए मेहमानों को भी।