Mar 01, 2023Vivek Yadav
Source: Pexels
किडनी का मुख्य काम खून को साफ करना होता है और साथ ही शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के रास्ते शरीर के बाहर निकालतना। ऐसे में कुछ फूड्स हैं जिनकी मदद से किडनी को हेल्दी बनाए रखा जा सकता है।
विटामिंस, डाइटरी फाइबर, मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इसके पोषक तत्व शक्कर की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं जिसके चलते डायबिटीज मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद है।
नारियल पानी
किडनी पेसेंट्स को सेब खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस और सोडियम की मात्रा कम होती है। जिसके चलते किडनी से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने में मदद मिलती है।
सेब
पाचन से जुड़ी समस्याओं के साथ ही किडनी को स्वस्थ रखने में भी पपीता अहम भूमिका निभा सकता है। पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइटो विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। साथी ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता जो किडनी को हेल्दी बनाये रखने में मदद करता है।
पपीता
पोषक तत्वों से भरपूर जौ में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है। साथ ही फैट और सोडियम भी इसमें पाया जाता है जो स्वस्थ किडनी के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही शुगर लेवल कंट्रोल में भी जौ मददगार होता है।
जौ का आटा
हेल्दी किडनी के लिए लाल शिमला मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हेल्दी किडनी के लिए लाभकारी माने गये हैं।
लाल शिमला मिर्च
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें