Holi 2024: होली खेलने जा रहे हैं मथुरा तो जरूर चखें यहां के फेमस लजीज स्ट्रीट फूड

इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्यौहार का बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारतीय इस त्यौहार को बहर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भारत में कुछ जगहों पर इस त्यौहार को खास तरीके से मनाया जाता है। इनमें से एक मथुरा की होली लोगों के बीच काफी फेमस है।

दूर-दूर से लोग मथुरा होली मनाने के लिए जाते हैं। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में बहुत खास अंदाज में ये त्यौहार मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी होली मनाने मथुरा जा रहे हैं तो यहां के फेमस लजीज स्ट्रीट फूड का जायका जरूर चखना चाहिए।

ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग सब्जी को फेंकने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो कुछ खास टिप्स अपनाकर सब्जी के स्वाद को वापस ठीक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

ठंडाई

मथुरा की ठंडाई यहां के लोगों के बीच बहुत मशहूर है। यह स्पेशल ठंडाई यहां के मंदिरों के आसपास बनी दुकानों पर आसानी से मिल जाएगी।

कचौड़ी-जलेबी

कचौड़ी और जलेबी का अनोखा कॉम्बिनेशन आपको सिर्फ मथुरा में ही देखने को मिलेगा। यह मथुरा का फेमस स्ट्रीट फीड है।

लाल पेड़ा

मथुरा का लाल पेड़ा पूरे भारत में प्रसिद्ध है। ये पेड़े गाय के दूध से बनाये जाते हैं और इसमें दानेदार मावा भी मिलाया जाता है।

आलू का भल्ला

गरमा-गरम आलू का भल्ला यानी आलू की टिक्की यहां छोले या मटर के साथ परोसी जाती है।

घेवर

घेवर मैदे से बनाया जाता है और इसे भूनकर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। इसकी ड्रेसिंग रबड़ी या ड्राई फ्रूट्स से की जाती है।

आलू चाट और गोलगप्पे

वैसे तो आलू चाट और गोलगप्पे पूरे भारत में पसंद किये जाते हैं। अगर आपको भी आलू चाट और गोलगप्पे पसंद हैं तो एक बार मथुरा में इसे जरूर ट्राई करें। मथुरा की हर छोटी-बड़ी सड़क पर आपको गोलगप्पे की दुकानें मिल जाएंगी।

माखन मिश्री

मथुरा में माखन मिश्री काफी फेमस है। ये भगवान कृष्ण का सबसे ज्यादा प्रिय भोजन है। यहीं वजह है कि मंदिर में भक्तों को इसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है।