धरती पर सबसे पहले उगाया गया था ये फल, कई बीमारियों को करता है दूर

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए डॉक्टर रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। आप भी हर दिन कोई न कोई फल जरूर खाते होंगे।

भारत में फलों की कई किस्में और प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की मनुष्यों ने सबसे पहले कौन सा फल उगाया था?

बता दें, अंजीर धरती पर सबसे पहले उगाया गया फल माना जाता है। इसे 11,400 साल पहले मध्य पूर्व में मनुष्यों द्वारा उगाया गया था।

अंजीर दुनिया के सबसे मीठे फलों में शामिल है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

दरअसल, अंजीर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शुगर को कम कर डायबिटीज को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सबसे मीठा फल होने के बावजूद ये ब्लड शुगर को काबू करने का भी दम रखता है।

अंजीर फाइबर, कॉपर, जिंक, आयरन नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, थायमिन, विटामिन बी6 और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

अंजीर पाचन को बेहतर बनाने, भूख कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन से रक्षा करते हैं और पैंक्रियाज को नुकसान से बचाते हैं।

जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, अगर वे कुछ दिनों तक लगातार 1-2 ताजे अंजीर का सेवन करें तो उन्हें कब्ज से राहत मिल सकती है।

अस्थमा के मरीजों के लिए अंजीर किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से आपके फेफड़ों को फायदा मिलता है और वजन कंट्रोल में रहता है। इसके लिए यह फल दिल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

ज्यादातर लोग अंजीर को ड्राई फ्रूट के रूप में खाते हैं। अगर आप ड्राई अंजीर को पानी में भिगोकर खाते हैं तो शरीर को बहुत पोषण मिलता है। भीगी हुई अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।