अंडे की इस डिश को क्यों कहा जाता है केजरीवाल, जानें इसके पीछे की कहानी

एग्स केजरीवाल, जिसे केजरीवाल के नाम से भी जाना जाता है, एक अंडे का व्यंजन है जिसे टोस्ट के ऊपर पर चीज और मिर्च डालकर बनाया जाता है।

एग्स केजरीवाल साढ़े चार दशकों से अधिक समय से मुंबई के होटल्स और भोजनालयों में बनाया जा रहा है। इसे पहली बार 1960 के दशक में बनाया गया था।

हालांकि, इस डिश को पॉपुलैरिटी साल 2010 में मिली। फूड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह डिश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरनेम की समानता के कारण पॉपुलर हुआ था।

लेकिन आपको बता दें अरविंद केजरीवाल से इस डिश का कोई संबंध नहीं है। दरअसल, इस डिश को बनाने वाले का नाम देवी प्रसाद केजरीवाल है।

इसका आविष्कार विलिंग्डन स्पोर्ट्स क्लब में हुआ था। दरअसल, देवी प्रसाद केजरीवाल अंडे से कुछ नई डिश बनाने की कोशिश करते रहते थे।

जब उन्होंने ये डिश बनाकर क्लब के लोगों को खिलाई तो सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आया। बाद में क्लब ने देवी प्रसाद केजरीवाल के नाम से इस डिश को अपने मेन्यू में शामिल कर लिया।

इस रेसिपी को बनाने वाले व्यक्ति के पोते अजय केजरीवाल ने नाश्ते में अंडे केजरीवाल खाने की पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

बता दें, एग्स केजरीवाल दुनियाभर के रेस्टोरेंट में एक पॉपुलर डिश बन चुका है। यहां तक कि इस डिश को साल 2016 में न्यूयॉर्क टाइम्स के फूड क्रिटिक पीट वेल्स द्वारा 2016 में टॉप 10 न्यूयॉर्क व्यंजनों की लिस्ट में एग्स केजरीवाल को भी शामिल किया गया था।