नहीं पसंद है दूध? तो इन चीजों का सेवन करके दूर कर सकते हैं कैल्शियम की कमी

कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता। लेकिन दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद करता है। इसके अलावा, कैल्शियम की कमी न केवल हड्डियों के स्वास्थ्य पर बल्कि हार्ट, ब्रेन और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालती है।

ऐसे में अगर आप दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करना पसंद नहीं करते है, तो चलिए आपको बताते हैं कैल्शियम के कुछ शानदार नॉन डेयरी सोर्स के बारे में।

सफेद बीन्स

सोयाबीन

सोयाबीन भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। इसके सेवन से आप अपनी रोज की जरूरत के हिसाब से 27 प्रतिशत तक कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं। आप सलाद या सब्जी बनाकर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

बादाम

ड्राई फ्रूट्स में बादाम को कैल्शियम का खजाना माना जाता है। 100 ग्राम बादाम में आपको लगभग 270 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। इसके सेवन से हड्डियों के साथ-साथ हार्ट और ब्रेन को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

रागी

रागी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम रागी से आपको लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। आप इसका सेवन केक या लड्डू बनाकर कर सकते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में पाए जाने वाले कैल्शियम और बोरोन नामक तत्व आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं। 100 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 631 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है।

ब्रोकली

100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 50 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा कैल्शियम के लिए कोई अच्छा और स्वादिष्ट ऑप्शन खोज रहे हैं तो ब्रोकली सबसे अच्छा विकल्प है।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। पालक कैल्शियम से भरपूर होता है।

सूखे अंजीर

अंजीर को कैल्शियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। 40 ग्राम सूखे अंजीर से आपको रोजाना की जरूरत का 5% कैल्शियम मिल सकता है।