चाय पीने के साथ-साथ ज्यादातर लोग बिस्किट खाते हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता हैं कि चाय के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।
क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ बैड कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ खराब कर सकता है। आइए जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
चाय के साथ पानी नहीं पीना चाहिए। कई लोग चाय पीने के दौरान पानी पी लेते हैं, जिससे उन्हें एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
चाय के साथ नींबू का इस्तेमाल भी ठीक नहीं माना जाता है। अगर आप भी चाय के साथ नींबू का सेवन करते हैं, तो इस आदत को आज ही बदल डालें।
इसके अलावा हल्दी से बनी चीजों का चाय के साथ सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि हल्दी का चाय के साथ केमिकल रिएक्शन हो जाता है, जिससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
ड्राय फ्रूट्स का भी चाय के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ड्राय फ्रूट्स में पाए जाने वाले आयरन का केमिकल रिएक्शन हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें