खूब खाते होंगे चटनी, पता है सबसे पहले कहां और किसने बनवाई थी

चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होती है।

पुदीने, आम, टमाटर, लहसुन और इमली के साथ ही कई तरह की चटनी बनाई जाती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे कब और किसने चटनी बनवाई थी।

चटनी का इतिहास मुगल काल से है। कहा जाता है कि सबसे शाहजहां के शासन में चटनी बनाई गई थी।

कहा जाता है कि, शाहजहां जब बीमार पड़ गए थे तब उनके हकीम ने बावर्ची से ऐसी चीज खिलाने के लिए कहा जो स्वादिष्ट और तीखी हो।

इसके साथ ही ऐसा भोजन होना चाहिए जो आसानी से पच भी जाए।

बताया जाता है कि, सबसे पहले पुदीने और इमली की चटनी बनाई गई थी। इसके बाद शाहजहां के लिए खजूर की मीठी चटनी तैयार की गई थी।

इसी के बाद भारत में चटनी मशहूर हुई और लोग इसे पसंद करने लगे। आज के समय में कई तरह की चटनी बनाई जाती है जिसमें फलों से लेकर फूलों तक का इस्तेमाल किया जाता है।