नॉन-वेज जैसा स्वाद! जानिए मशरूम शाकाहारी है या मांसाहारी

Photo Credit : Pexels

जब बात शाकाहारी (Vegetarian) और मांसाहारी (Non-Vegetarian) खाने की होती है, तो कई बार कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर भ्रम पैदा हो जाता है। ऐसा ही एक सवाल अक्सर पूछा जाता है – क्या मशरूम वेजिटेरियन होते हैं या नहीं?

Photo Credit : Pexels

मशरूम क्या हैं?

मशरूम न तो पौधे होते हैं और न ही जानवर। वे फंगी (Fungi) किंगडम से संबंधित होते हैं। यह एक अलग जैविक वर्ग है, जो न तो वनस्पति है और न ही प्राणी। हालांकि वे जमीन में उगते हैं, लेकिन इनका पौधों से कोई संबंध नहीं होता।

Photo Credit : Pexels

क्या मशरूम में जानवरों का कोई अंश होता है?

नहीं। मशरूम के उत्पादन में किसी भी प्रकार के जानवर या जानवरों से प्राप्त उत्पादों का उपयोग नहीं होता। न ही इनमें कोई मांस, चमड़ा या जानवरों के ऊतक (Tissue) होते हैं। इस वजह से मशरूम को शुद्ध रूप से शाकाहारी माना जाता है।

Photo Credit : Pexels

शाकाहारी और वीगन के लिए उपयुक्त

मशरूम को अक्सर शाकाहारी और वीगन डाइट में शामिल किया जाता है। यह न केवल स्वाद में मांस जैसा होता है, बल्कि इसकी बनावट भी मांस जैसी होती है।

Photo Credit : Pexels

इसीलिए मशरूम को मीट का हेल्दी विकल्प माना जाता है। बहुत सी वीगन रेसिपीज में मशरूम को प्रोटीन के स्रोत के रूप में उपयोग किया जाता है।

Photo Credit : Pexels

पोषण से भरपूर

मशरूम में प्रोटीन, विटामिन्स (विशेषकर B-विटामिन्स), मिनरल्स (जैसे पोटैशियम, सेलेनियम) पाए जाते हैं। यह कम कैलोरी वाला भोजन है और वजन कम करने वालों के लिए भी फायदेमंद है।

Photo Credit : Pexels

मोरल पर्सपेक्टिव से भी स्वीकार्य

चूंकि मशरूम जानवरों से नहीं आते, इसलिए नैतिक रूप से भी यह शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इसमें किसी भी प्राणी को नुकसान नहीं पहुंचता।

Photo Credit : Pexels