कुत्ते के अलावा और किस जानवर का मांस खाते हैं कोरिया के लोग?

इस पूरी दुनिया में मांस खाने वालों की कमी नहीं है। लगभग हर देश में अच्छी संख्या में मांस खाने वाले मिल जाएंगे।

चिकन, मीट, सुअर, भेड़, बकरी, पोर्क से लेकर ऊंट तक का मांस लोग खाते हैं।

साउथ कोरिया में तो लोग कुत्तों तक का खूब मांस खाते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही सरकार ने इस पर पाबंदी लगाई है।

लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ कोरिया के लोग कुत्तों के बाद अब किस जानवर का मांस सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं।

दक्षिण कोरिया के लोग सूअर का मांस सबसे अधिक खाते हैं जिसे पोर्क कहते हैं।

साउथ कोरिया के लोग प्राचीन समय से ही पोर्क का सेवन तरह-तरह का डिश बनाकर करते आ रहे हैं।

साउथ कोरिया के ज्यादातर रेस्टोरेंट में पोर्क से बनी डिशेज का ढेरों नाम मिल जाएगा।

यहां सैम ग्योप्सल (ग्रील्ड पोर्क बेली), द्वेजी-गुकबाप (चावल के साथ सूअर के मांस का बना सूप) और जोकबल (सूअर के पैर) डिश काफी मशहूर हैं।