गर्मियों में इन 7 तरीकों से खाएं अमरूद, स्वास्थ्य के साथ-साथ बढ़ जाएगा जायका

Photo Credit : Pexels

गर्मियों में फायदेमंद

गर्मियों में जब शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है, तब अमरूद एक बेहतरीन फल बनकर सामने आता है। विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अमरूद न केवल इम्युनिटी बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं अमरूद को गर्मियों में सेवन करने के 7 स्वादिष्ट और हेल्दी तरीके।

Photo Credit : Pexels

अमरूद स्मूदी

सुबह की शुरुआत कॉफी या चाय की बजाय अमरूद स्मूदी से करें। पके हुए अमरूद को दूध, दही, चिया सीड्स और शहद के साथ ब्लेंड करें। यह हेल्दी और एनर्जेटिक ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।

Photo Credit : Pexels

अमरूद चाट

अमरूद को छोटे टुकड़ों में काटें और उसमें चाट मसाला, काला नमक और नींबू मिलाएं। यह स्वादिष्ट चाट पाचन में भी मदद करती है और भूख को शांत करने का हेल्दी तरीका है।

Photo Credit : Pexels

अमरूद का अचार

अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो तो अमरूद का अचार ट्राई करें। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ एक हेल्दी ऑप्शन भी है, जिसे आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं।

Photo Credit : Freepik

अमरूद टोस्ट

ब्रेड पर अमरूद का पेस्ट या जैम लगाकर टोस्ट बनाएं। इसे नाश्ते या हल्के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। अमरूद टोस्ट शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है।

Photo Credit : Freepik

अमरूद ओट्स

ओट्स में अमरूद के टुकड़े मिलाकर उसे और भी हेल्दी और टेस्टी बनाया जा सकता है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर यह एक फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर मील बन जाता है।

Photo Credit : Pexels

अमरूद सलाद

शाम के स्नैक्स टाइम में अमरूद का सलाद एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें खीरा, टमाटर और नींबू मिलाएं। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

Photo Credit : Freepik

अमरूद का शरबत

गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अमरूद का शरबत एक बेहतरीन ड्रिंक है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत करता है।

Photo Credit : Freepik