Apr 21, 2024

30 के बाद फिट रहने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये 7 टिप्स

Vivek Yadav

उम्र के साथ-साथ शरीर में भी बदलाव होते हैं। खासकर 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट रख सकती हैं।

Source: pexels

एक्सरसाइज

30 की उम्र के बाद नियमित एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। ये पूरे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं।

Source: freepik

आहार

फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही चीन, ज्यादा नमक और मैदा से दूरी बना लेनी चाहिए।

Source: pexels

भरपूर पानी

भरपूर पानी के सेवन से पाचन सही रहता है और साथ ही त्वचा में भी निखार आती है।

Source: freepik

पर्याप्त नींद

इस उम्र के बाद फिट रहने के लिए भरपूर नींद भी बेहद जरूरी है। हर रोज कम से कम 7 से 9 घंटे सोना चाहिए।

Source: pexels

योग

योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

Source: pexels

वजन

वजन बढ़ने से कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में इस उम्र के बाद महिलाओं को खुद को फिट रखने के लिए वजन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Source: freepik

स्ट्रेस

ज्यादा तनाव लेने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में योग या फिर जिन चीजों को आपको करने से खुशी मिले उसे करें और तनाव मुक्त रहें।

Source: pexels

रात को सोने से पहले मुंह में रखें ये मसाला, दूर रहेंगी बीमारियां