फौलादी शरीर के लिए आर्मी के जवानों को नाश्ते में क्या दिया जाता है?

आर्मी के जवानों की ट्रेनिंग काफी कठिन होती है। हर मोर्चे पर तैयार रहने के लिए आर्मी के जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है।

एक्सरसाइज के साथ ही जवानों के डाइट पर भी काफी खास ध्यान रखा जाता है।

हर दिन के हिसाब से आर्मी के जवानों का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का मेन्यू अलग होता है।

ऐसे में आइए जानते हैं फौलादी शरीर के लिए जवानों को नाश्ते में क्या दिया जाता है।

ब्रेकफास्ट में जवानों को केला, अंडा और दूध जरूर दिया जाता है।

इन तीनों के सेवन से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। दूध में प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

वहीं, केले में कार्ब्स, पोटैशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

अंडे में आयरन, प्रोटीन और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को फौलादी बनाने में मदद करते हैं।

बता दें कि, जवानों के खान-पान में जो भी चीजें शामिल करना होता है उस पर काफी विचार-विमर्श होता है और इसके लिए कई बड़े अधिकारियों की बैठक होती है।