सुबह उठते ही ये खास ड्रिंक पीती हैं हिना खान, यूं रखती हैं खुद को फिट

टीवी की स्टार एक्ट्रेस हिना खान स्टाइलिश होने के साथ ही काफी फिट हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस काफी ध्यान रखती हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का क्या राज है।

हिना खान सुबह की शुरुआत एक खास ड्रिंक से करती हैं। एक्ट्रेस गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है।

शाम में वर्कआउट से पहले अदाकारा एक मुट्ठी नट्स के साथ दही और मौसमी फल खाती हैं। साथ ही वो नियमित रूप से नारियल पानी पीती हैं।

ब्रेकफास्ट में एक्ट्रेस स्लिम मिल्क, ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स और एक सेब खाना पसंद करती हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस हर दिन ब्राजील नट का भी सेवन करती हैं।

हिना खान अपनी डाइट में कम कार्ब और हाई प्रोटीन फूड्स शामिल करती हैं।

लंच में वो सोया चंक्स या दाल और सब्जी के साथ चावल या फिर रोटी खाना पसंद करती हैं। साथ ही वो सलाद भी खूब खाती हैं।

डिनर में एक्ट्रेस को पनीर या चिकन पसंद है। इसके साथ ही वो हरी सब्जियां भी खूब खाती हैं। हिना खान को घर का बना खाना काफी पसंद है।