60 साल की उम्र में भी आपको फिट रखेंगी ये एक्सरसाइज
Image - Pexel
बुजुर्गों को भी हर दिन कुछ एक्सरसाइज ज़रूर से करनी चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी खास एक्सरसाइज जिसे करने से आप 60 साल की उम्र में भी रहेंगे हेल्दी।
Video - Pexel
वेट रेनेगेड रो : इस एक्सरसाइज से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है। शरीर संतुलित रहता है। पेट के पास की चर्बी कम होती है। इसे 20-20 के चार सेट में किया जाना चाहिए।
Video - Pexel
काफ रेजेज : इसमें दीवार के सहारे खड़े होकर पंजों पर जोर दिया जाता है। इससे 25-25 के चार सेट होते हैं। इससे काफ मसल्स मजबूत होता है।
Video - Pexel
ग्लूट ब्रिज : इससे मिरर मसल्स मजबूत होने के साथ अपर, लोअर और हिप के हिस्से मजबूत होते हैं। रोज इसे करने से शरीर एक्टिव रहता है। इसे तीन सेट में 10-10 मिनट करना होता है।
Video - Pexel
वॉल पुशअप : ये एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत करता है। इससे कंधा, सीना औऱ रीढ़ की हड्डी को फायदा होता है। इसे 10-10 के सेट में चार बार करना होता है।
Video - Pexel
वॉल सिट होल्ड : इसे दीवार के सहारे करते हैं। यह कमर के नीचे वाले हिस्से को मजबूत बनाता है। जिनके घुटनों या जोड़ों में दर्द रहता है वो इसे कर सकते हैं क्योंकि इससे दर्द में आराम मिलता है।
Video - Pexel
पढ़ते रहिए Jansatta.com
Image - Pexel