योग के ये 5 आसन सर्दियों में दिला सकते हैं गर्मी का अहसास

Image - Pexel

सर्दियों में फिट रहने के लिए योग की मदद ली जा सकती है। ये योगासन ना सिर्फ आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि आपके शरीर को गर्म भी रखते हैं जिससे आपको ठंड नहीं लगती है।

Video - Pexel

गरुड़ासन : गरुड़ासन की मदद से शरीर को गर्म रखा जा सकता है। ये आपके सोचने की क्षमता को संतुलित करता है और साथ ही कंधों और पैर के पिछले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद भी करता है।

Image - Instagram

बकासन : बकासन की मदद से आपके हाथ और कलाई मजबूत बनते हैं। साथ ही यह कमर को स्ट्रेच करता है। ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Image - Pexel

कपालभाती : इसे करने के लिए पालथी मारकर बैठ जाएं। अब तेज गति से गहरी सांस लें। ऐसा करने से आपरके शरीर में सिर से लेकर पैरों तक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

Video - Instagram

उत्तानासन : सर्दियों के मौसम में सभी को घर के अंदर रहना पसंद होता है। इस योगासन को करने से आपकी किडनी और फेफड़े सक्रिय होते हैं। इसके साथ ही यह दिमाग को शांत करने और चिंता दूर करने में मदद करता है।

Image - Instagram

सर्वांगासन : सर्वांगासन आपके कंधे और गर्दन के लिए फायदेमंद होता है। इसे करने से कंधे और गर्दन में खिंचाव पैदा होता है व साथ ही हृदय भी स्वस्थ रहता है।

Video - Pexel

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Pexel